Patna: पश्चिमी चम्पारण के जिला मत्स्य पदाधिकारी और प्रोग्राम मैनेजर को निगरानी ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. जिला मत्स्य पदाधिकारी पियुष रंजन कुमार और प्रोग्राम मैनेजर पूजा कुमारी को 1,00,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.
निगरानी से मिली जानकारी के अनुसार मुराद अनवर ने पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अन्तर्गत 10,00,000 रुपये अनुदान राशि का भुगतान कराये जाने के एवज में 10% की दर से 1,00,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है.
ब्यूरो शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने निगरानी थाना (कांड सं0-66/25) में मामला दर्ज किया गया. डीएसपी पवन कुमार-1 के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. धावादल कार्रवाई करते हुए जिला मत्स्य पदाधिकारी पियुष रंजन कुमार एवम प्रोग्राम मैनेजर पूजा कुमारी, प्रोग्राम मैनेजर को 1,00,000 रूपये रिश्वत लेते उनके कार्यालय कक्ष से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed