Patna: नेपाल से तेलांगना तक फैले हेरोइन तस्करी के इंटरनेशनल सिंडिकेट का किशनगंज पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए पार्षद पति समेत तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में किशनगंज जिले के पोठिया जिले के पानबाड़ा वार्ड नं.10 के रहने वाले रहवर आलम, स्थानीय वार्ड पार्षद पति रफीक अंसारी और पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के छतरगाछ वार्ड नं. 01 के रहने वाले मो० सद्दाम मौके पर से 515.670 ग्राम हेरोईन, XYLO कार, बुलेट समेत दो बाईक, चार मोबाईल, नाप-तौल मशीन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आई कार्ड, बंधन बैंक का डेविट कार्ड, आईडीबीआई बैंक का इन्टरनेशनल डेविट कार्ड, सिदार्थ बैंक का वीजा कार्ड और नेपाली करेंसी पुलिस ने बरामद किया है. तेलंगना से ड्रग्स डील करने वाले तस्कर राजा आलम गिरफ्तार आरोपी रहवर आलम का भाई है. जबकि मो सद्दाम वाहिद का सहयोगी है. राजा आलम और वाहिद फिलहाल पुलिस गिरफ्तर से दूर है.
मामले की जानकारी देते हुए किशनगंज एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि इंटरस्टेट मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के द्वारा अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप की खरीद-बिक्री के लिये पोठिया थाना क्षेत्र के फुलवाड़ी तैयबपुर में मो० वाहिद के घर पर एकत्रित होने वाला है. सूचना पर डीआईयू प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापमारी दल का गठन किया गया. विशेष छापामारी दल तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर देर रात पोठिया थाना के फुलवारी तैयबपुर गाँव के बड़ापोखर के पास स्थित वाहिद के घर पर मजिस्ट्रेट के साथ छापामारी किया. पुलिस की कार्रवाई देखकर घर से पाँच लोग भागने की कोशिश करने लगे जिसमें तीन तस्कर रहवर आलम, रफीक अंसारी व मो० सद्दाम को पकड़ा गया. एवं दो तस्कर वाहिद और हमिदुल अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. हमिदुल का बुलेट मौके से बरामद किया गया. गिरफ्तार तस्कर एवं वाहिद के घर से 515.670 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया. वाहिद का परिवार नेपाल में रहता है तथा वाहिद नेपाल से आकर अपना नया घर में अवैध मादक पदार्थ के खरीद-बिक्री का काम करता है. यह पिछले कई वर्षों से सिडिंकेट बनाकर बड़े पैमाने पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा था. गलगलिया थाना क्षेत्र में नेपाल बार्डर के पास स्थित दरभंगिया टोला करने रहने वाले हमिदुल गलगलिया थाना (कांड संख्या-28/23) में दर्ज मामले में जेल जा चुका है. हमिदुल का का भाई एवं बहन भी पूर्व में मादक तस्करी मामले जेल जा चुका है. बरामद हिरोईन की खरीद-बिक्री में करने वाला राजा आलम हैदाराबाद से तकनीकी रूप से अवैध मादक पदार्थ का डील कर रहा था. जिसके गिरफ्तारी के लिये तेलांगना पुलिस से समन्वय कर छापामारी की जा रही है. इस संगठित अपराधी गिरोह (क्राईम सिडिंकेट) का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क है, जो बिहार, बंगाल, नेपाल और तेलांगना तक फैला हुआ है. गिरफ्तार अपराधी से पूछ-ताछ कर गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों एवं बरामद हेरोइन के बैकवार्ड और फॉरवार्ड लिंकेज का भी पता लगाया जा रहा है. तस्करी में शामिल अपराधियों के अवैध संपत्ति का पता लगाकर नियमानुसार जप्त करने कि कार्रवाई की जायेगी. छापेमारी में तस्कर का दो बाईक, एक चार पहिया वाहन, चार मोबाईल फोन, बैंक के कागजात और नेपाली करेंसी भी बरामद किया गया है. इस संबंध में पोठिया थाना (कांड संख्या-173/26) में मामला दर्ज किया गया है.
