Ranchi: राजधानी रांची में नशे के विरुद्ध अभियान चलेगा. इस अभियान का तीन एसपी प्रतिदिन समीक्षा करेगें. रविवार रो एसएसपी ने सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी ट्रैफिक एसपी, एएसपी कोतवाली एवं शहर के प्रमुख थाना प्रभारियों एवं डीएसपी के साथ समीक्षात्मक बैठक किया. शहर में ड्रग्स नेक्सस को चिन्हित करते हुए इसके कारोबार के हॉट स्पॉट्स चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है. एनडीपीएस मामले एवं गंभीर अपराध के मामलों में बेल पर जेल से जमानत पर निकले आरोपी की गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है. जिले के प्रमुख मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों, खेल मैदान, पार्क आदि जगहों पर सतत निगरानी एवं गश्ती सुनिश्चित करने के साथ वहाँ हो रहे नशेबाजी एवं अड्डेबाजी के विरूद्ध अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. आदतन एनडीपीएस के अपराधियों के विरूद्ध निगरानी एवं सीसीए का प्रस्ताव समर्पित करने के लिए निर्देश दिया गया है. महिला के विरुद्ध अपराध मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया है. बैठक में रांची में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए कार्ययोजना तैयार कर कार्यान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed