Patna: अपहरण कर हत्या मामले का उद्भेदन करते हुए नवादा पुलिस ने 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में सूरज कुमार, शिवम कुमार, कन्हैया कुमार, सुमन कुमार और शिवम कुमार का नाम शामिल है. सभी आरोपी नरहट थाना क्षेत्र का रहने वाला है. गिरफ्तार आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि अपहृत सुरज कुमार से साइबर ठगी में पैसों को लेकर आपस में विवाद था. जिसके कारण 19 अगस्त को उसे साथ लेकर गये तथा बधी बरडीह स्थित बालु भंडार में मारपीट कर मुंह में गमछा डाल कर हत्या कर दिया गया तथा उसके शव को वही बालु में गार दिया गया. आरोपी के निशानदेही पर घटनास्थल पर मजिस्ट्रेट की देखरेख में वीडियोग्राफी करते हुए एफएसएल  टीम एवं पुलिस के द्वारा अपहृत सुरज के शव को बरामद किया गया. मृतक के परिजनों को सुचना दी गई, इसके बाद शव को पोस्टमोर्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया.

आरोपी लगातार बदल रहा था ठिकाना

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लगातार ठिकाना बदल रहा था. 21 अगस्त को सुबह लखनऊ एवं शाम को बरेली से अपहृत के मोबाइल से कॉल करके फिरौती मांगा गया था. तकनीकी अनुसंधान से यह स्पष्ट हुआ की सभी आरोपी फरीदाबाद के पन्ना जनपद में किसी किराए के मकान में रुके हुए हैं. गाठित एसआईटी के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस एवं यूपी एसटीएफ के सहयोग से फरीदाबाद पन्ना जनपद में छापामारी कर पांचों आरोपी को गिरफ्तार किया गया. एवं उनके पास से मृतक सुरज कुमार मोबाइल बरामद किया गया. आरोपी को फरीदाबाद कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर नवादा लाया गया.

अपहरण के आरोप में दर्ज हुआ मामला, मृतक साईबर अपराध में जा चुका है जेल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 अगस्त को सूचना मिली कि वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम फतहा से एक 14 वर्षीय लड़का सुरज कुमार को अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर अपहृत लड़के के मोबाईल से फिरौती की मांग की गयी है. इस संबंध में वारिसलीगंज थाना (काण्ड सं0-430/25) में मामला दर्ज किया गया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आस-पास के लोगो से पुछताछ की. मामले की गंभीरता को देखते हुए नवादा एसपी पकरीबरावां एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया. गठित एसआईटी सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान शुरु किया. तकनीकी अनुसंधान के क्रम में पता चला कि आरोपी लगातार जगह बदल-बदल कर अपहृत के मोबाइल से फिरौती की मांग कर रहा है. मृतक सूरज कुमार के विरुद्ध साइबर ठगी से संबंधित साइबर थाना (कांड संख्या 81/24) में मामला दर्ज है. जिसमें मृतक सूरज कुमार जेल भी जा चुका था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *