Patna: गया के ज़िला पदाधिकारी शशांक शुभंकर के निदेश पर लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए गया जिले के सभी नगर निकायों एवं सभी अंचलों में जनहित में पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है. सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में राहगीरों, रिक्शा चालकों, श्रमिकों, दुकानदारों और आम लोगों के लिए प्याऊ एवं पेयजल की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है. पीएचईडी के कार्यपालक अभियंताओं को ग्रामीण क्षेत्रों में चापाकलों को क्रियाशील रखने तथा खराब चापाकलों के बारे में जानकारी प्राप्त होते ही इसे ठीक करने का निर्देश दिया गया है. चापाकल मरम्मति, हर घर नल का जल, पंचायती राज विभाग द्वारा हस्तांतरित जलापूर्ति योजनाओं तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना से संबंधित शिकायत दर्ज करने के लिए जिला नियत्रंण कक्ष -0631 2222253 पर सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक सूचना एवं शिकायत दर्ज की जा सकती है.    इसके अलावा ज़िला अस्पताल, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी हीट वेब के मरीजों के लिये एयर कंडीशन, वाटर कूलर युक्त बेड आरक्षित रखे गए हैं. सभी अस्पतालों में आइस पैक, ओआरएस एवं अन्य जरूरी दवाइयां मौजूद रखी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed