Ranchi: बोकारो के गोपीनाथपुर में लोहे के बिजली पोल काटकर चोरी की घटना की अंजाम देने वाले गिरोह के तीन अपराधी को जरीडीह थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में जरीडीही थाना क्षेत्र के जैनामोड़ निवासी फिरोज अली, शुभम कुमार दूबे और माराफारी थाना क्षेत्र के जोगी कॉलोनी निवासी सुजीत सिंह का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर पिकअप वाहन (JH 09 AX 8932), गैस कटर मशीन, 4 ऑक्सीजन गैस सिलेंडर और 14 पीस लोहे का बिजली पोल का टुकड़ा पुलिस ने बरामद किया है.
मंगलवार को घटना की जानकारी देते हुए बोकारो एसपी ने बताया कि बीते सोमवार को विद्यूत आपूर्ति अवर प्रमंडल जैनामोड़ के सहायक विद्यूत अभियंता अमित खेस ने ग्राम-गोपीनाथपुर में लगे लोहे के बिजली का पोल काटकर चोरी करने के संबंध में अज्ञात चोरों के विरूद्ध एक लिखित आवेदन दिया. जिसके आधार पर जरीडीह थाना (कांड सं0-97/25) में मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिये जरीडीह थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित छापामारी दल तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सूचना के आधार पर तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में इस मामले के अलावा 14-15 की रात ग्राम-गोपीनाथपुर से अलारडीह के बीच में लगे लोहे के बिजली के पोल को चोरी से काटकर बेचने की बात स्वीकार किया. आरोपी के निशानदेही पर चोरी के घटना में प्रयुक्त गैस कटर मशीन, सिलेंडर, पिकअप वाहन एवं चोरी के लोहे के बिजली के पोल को बरामद कर जप्त किया गया है.
