Patna: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को गयाजी के खिजरसराय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने का ऐलान किया है. इसके लिए बिहार सरकार 40 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगी. मुख्यमंत्री ने 170 करोड़ की लागत से बनने वाले प्रौद्योगिकी केंद्र का रिमोट से शिलान्यास भी किया. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, मंत्री विजय कुमार सिन्हा, श्रेयसी सिंह, संतोष कुमार सुमन, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए.
मुख्यमंत्री के बड़े ऐलान
इंटरनेशनल स्टेडियम: खिजरसराय में 40 एकड़ में बनेगा. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मांग रखी थी.
MSME में छलांग: 2022 में 6 लाख MSME थे जो अब 46 लाख हो गए। 1 करोड़ 87 लाख लोगों को सीधा रोजगार मिला.
सबसे सस्ती बिजली: बिहार देश में सबसे सस्ती और निर्बाध बिजली दे रहा है. 23 हजार करोड़ की सब्सिडी, 125 यूनिट फ्री.
पेंशन 10 तारीख को: सभी सामाजिक पेंशनधारियों के खाते में हर महीने की 10 तारीख को पैसा जाएगा.
फल्गू नदी को पानी: माता सीता के श्राप से मुक्त कराने के लिए इंद्रपुरी जलाशय, सोन नदी और बाण सागर का पानी फल्गू में लाया जाएगा.
बिहार बदल रहा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 तक 17 लाख परिवारों को बिजली थी, अब 2 करोड़ 22 लाख को कनेक्शन है. कल PM सूर्य घर योजना शुरू की गई. 125 यूनिट के बाद एक्स्ट्रा बिजली का पैसा खाते में जाएगा. 1 करोड़ 81 लाख बहनों को रोजगार के लिए 10-10 हजार भेजे जा चुके हैं.
क्राइम पर सख्त
मुख्यमंत्री बोले- “क्राइम, करप्शन और कम्युनिलिज्म से समझौता नहीं. अपराधी पुलिस को चैलेंज करेगा तो 48 घंटे में जवाब मिलेगा. अपराधियों का गयाजी में पिंडदान होगा या जेल में रहेंगे.
प्रशासनिक सख्ती
सहयोग शिविर में आवेदन का 30 दिन में निष्पादन नहीं हुआ तो 31वें दिन निलंबन का नोटिस. उद्योग परमिट 30 दिन में क्लीयर नहीं हुआ तो 31वें दिन मुख्यमंत्री के आदेश से मिलेगा.
शिक्षा का विजन
211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज, सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल खोलेंगे. “इन स्कूलों में ऐसी गुणवत्ता होगी कि नेता और अफसर के बच्चे भी पढ़ेंगे.
