Ranchi: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार 17 जून को नाबालिग के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली. पीड़िता की हालत नाजुक होने के कारण परिजनों ने पहले लोक-लाज के डर से थाना में शिकायत दर्ज नहीं की थी. सूचना पर  घटनास्थल पहुंची पुलिस ने पीड़िता को उचित अभिरक्षा में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. मामले की जांच के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई. मोबाइल और अन्य बिंदुओं की छानबीन में पता चला कि पीड़िता की 13 जून की रात टीटांगर थाना क्षेत्र के बिपिन कालो से लगातार बातचीत हुई थी. पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. इस संबंध में टीटांगर थाना (कांड संख्या 27/26) में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी बिपिन कालो को गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed