Ranchi: लावालौंग थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिलदाग गांव से एक तस्कर को रंगे हाथ दबोच लिया है. आरोपी के घर से 2 किलो अफीम और 4 बोरियों में भरा 75 किलो डोडा बरामद हुआ है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिलदाग निवासी मनराज गंझू ने अफीम की अवैध खेती से निकले डोडा और अफीम को घर में स्टॉक कर रखा है. वह इसे बाहरी व्यापारियों को महंगे दामों में बेचने वाला था. सूचना पर सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम बनाई गई. गठित टीम मौके पर पहुंचकर अफीम और डोडा के साथ आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया. आरोपी के विरुद्ध लावालौंग थाना (कांड 40/26) में मामला दर्ज किया गया. मनराज गंझू का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध एक मामला पूर्व से दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed