Patna: सिसवन थाना क्षेत्र में 2 जून और 5 जून को हुए दोहरे हत्याकांड का सिवान पुलिस ने सफल उद्भेदन कर दिया है. एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है. मुख्य सरगना प्रकाश राम फरार है. 7 जून 2026 को एक और हत्या की योजना थी. लेकिन सिसवन पुलिस और एसआईटी की निगरानी के कारण प्रस्तावित घटना विफल हो गई. गिरफ्तार आरोपी में मृत्युंजय राम, ब्रजेश राम औऱ अभिषेक राम का नाम शामिल है. तीनों आरोपी सिसवन थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है. आरोपी के पास से मृतक राकेश राजभर का मोबाइल, चाकू, धारदार दाब और खून लगा कपड़ा पुलिस ने बरामद किया है.

कैसे हुई थी हत्याएं

मिली जानकारी के अनुसार दोनों हत्याएं 2 जून और 5 जून की रात 11:30 से 2:00 बजे के बीच हुईं. अज्ञात अपराधियों ने घर के बाहर सो रहे दोनों मृतकों की गला काटकर हत्या कर दी. दोनों मृतकों के घर मुहल्ले के अंतिम छोर पर सुनसान जगह, मुख्य सड़क से 100 मीटर दूर स्थित थे. दोनों घटनाओं में कई समानताएं थीं. गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वे प्रकाश राम के कहने पर हत्याएं कर रहे थे. उद्देश्य क्षेत्र में भय व अशांति का माहौल बनाना और प्रकाश राम के नाम का दहशत फैलाना था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *