Ranchi: एसपी कुमार शिवाशीष आज सतगांवा थाना पहुंचे और थाना परिसर में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया. एसपी ने आम जनता के 25 मामलों को सुना और मौके पर ही उनका त्वरित निष्पादन किया. उन्होंने कहा कि अब हर सप्ताह अलग-अलग थानों में जनता दरबार लगेगा ताकि दूर-दराज के लोगों को जिला मुख्यालय न आना पड़े. एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि भविष्य में भी हर सप्ताह विभिन्न थाना क्षेत्रों में जनता दरबार लगाया जाएगा. इसका मकसद दूर-दराज क्षेत्र की जनता को अपनी समस्या रखने के लिए जिला मुख्यालय तक का कष्ट न उठाना पड़े.
जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद
जनसुनवाई के बाद एसपी कुमार शिवाशीष ने सतगांवा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की. क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था पर चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया कि कोडरमा पुलिस जिले में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने एसपी की इस पहल की सराहना की। कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर संबंध बनाने तथा आम जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने की सार्थक पहल है.
संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण
सतगांवा भ्रमण के दौरान एसपी ने पेट्रो जलप्रपात, बासोडीह बाजार और बिहार राज्य के सीमावर्ती इलाके का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. थाना प्रभारी सतगांवा को क्षेत्र में शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए. एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि भविष्य में भी हर सप्ताह विभिन्न थाना क्षेत्रों में जनता दरबार लगाया जाएगा. इसका मकसद दूर-दराज क्षेत्र की जनता को अपनी समस्या रखने के लिए जिला मुख्यालय तक का कष्ट न उठाना पड़े.
