Ranchi: जमशेदपुर में जुगसलाई थाना पुलिस ने आर्म्स सप्लाई रैकेट का भंडाफाश करते हुए हथियार सप्लायर जाहिद हुसैन उर्फ विक्की और हथियार खरीदने वाले मो. रेहान हुसैन को गिरफ्तार किया है. जुगसलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले दोनों को रेलवे पुल के नीचे गरीब कॉलोनी से पकड़ा गया. विक्की 40-60 हजार में देसी पिस्टल बेचता था और क्रिमिनल-तस्कर के बीच कड़ी का काम करता था. आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल, एक गोली और दो मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.

कैसे हुआ खुलासा

जमशदेपुर एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि जाहिद हुसैन उर्फ विक्की ईदगाह मैदान के नीचे गरीब नवाज कॉलोनी में हथियार सप्लाई कर रहा है. साथ ही मो. रेहान हुसैन महतो पाड़ा रोड स्थित मेराज मस्जिद के पास हथियार खरीदने वाला है. सूचना पर डीएसपी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित हुई. टीम ने रेलवे पुल के नीचे गरीब कॉलोनी जुगसलाई में छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर रेलवे पुल के नीचे पिलर के निकट झाड़ी से एक लोडेड देसी पिस्टल बरामद हुई. इस संबंध में जुगसलाई थाना (कांड सं0-44/26) में मामला दर्ज किया गया है. जाहिद हुसैन उर्फ विक्की ने बताया कि वह 40-60 हजार रुपये लेकर क्रेता को पिस्टल उपलब्ध कराता है. विक्की का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध जुगसलाई थाना में चार मामला दर्ज है. पूर्व में जेल जा चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed