Patna: मोतिहारी पुलिस ने अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोरी कांड का खुलासा करते हुए आरोपी रोमन कुमार यादव उर्फ राजेश यादव को अठमुहान सैनिक रोड से गिरफ्तार किया है. बंगाल के बर्द्धमान के जीवा ज्वेलर्स में शटर काटकर चोरी करने वाला आरोपी चोरी का माल नेपाल में बेचने की तैयारी कर रहा था. वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने मोतिहारी जिले क झरोखर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर के रहने वाले रोमन कुमार यादव उर्फ राजेश यादव को अठमुहान सैनिक रोड से दबोच लिया. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी के सामान को नेपाल में बेचने की योजना बना रहा था. आरोपी को बर्द्धमान पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है.

20 मई को हुई थी वारदात

20 मई को बंगाल के बर्द्धमान के मीलपुर स्थित जीवा ज्वेलर्स के शटर को काटकर अज्ञात अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. बर्द्धमान पुलिस के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मोतिहारी पुलिस ने विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed