Patna: गया जिले के खिजरसराय थाना पुलिस ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कार्यक्रम स्थल पर गिट्टी फेंकने के मामले में सिसवर निवासी एक और आरोपी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है. इस केस में पहले दो आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके हैं. अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक 22 मई को ग्राम शिसवर के पास संत थॉमस अंग्रेजी स्कूल में स्कूली बच्चों को सम्मानित करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान स्कूल बाउंड्री के पीछे नवनिर्मित सड़क पर रखी गिट्टी को तीन युवकों ने मिलकर कार्यक्रम स्थल पर फेंका था, जिससे कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न हुआ. इस संबंध में खिजरसराय थाना (कांड संख्या-168/26) में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. खिजरसराय थाना पुलिस कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है.
