Patna: बिहार STF और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पेंड्रा के सर्राफा व्यापारी हत्याकांड का सफल उद्भेदन हुआ है. बांका जिले के विजयनगर थाना क्षेत्र के अंतर्राज्यीय अपराधी मनीष मंडल उर्फ नागमणि को देवघर से लूट के 50 ग्राम सोना और 1 किलो चांदी के आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी छत्तीसगढ़ का टॉप-10 वांछित था. पुलिस का मानना है कि यह कार्रवाई अंतर्राज्यीय लूट-हत्या गैंग पर बड़ा प्रहार है. आरोपी बिहार-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर सक्रिय था. अन्य साथियों की तलाश जारी है.

क्या था पूरा मामला

26 मई को छत्तीसगढ़ पेंड्रा, गौरेला थाना क्षेत्र के निवासी सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी उर्फ पप्पू की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. बदमाश सोना-चांदी के आभूषणों से भरा थैला लूटकर फरार हो गए थे. इस मामले में पेंड्रा थाना (कांड संख्या 163/26) में मामला दर्ज था. गिरफ्तार मनीष मंडल छत्तीसगढ़ पुलिस का टॉप-10 वांछित अपराधी है उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ और बिहार के कई थानों में हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के 4 संगीन मामले दर्ज हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed