Ranchi: देवघर में श्रावणी मेला में प्रतिनियुक्त जमशेदपुर जिला बल का एसआई (सब इंपेक्टर) को सस्पेंड कर दिया गया है. ड्यूटी के दौरान पूजा करने जाने के आरोप में देवघर एसपी ने यह कार्रवाई की है. इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है. जारी आदेश के अनुसार राजकीय श्रावणी मेला के अवसर पर ओपी-07, बाबा मंदिर के ओ०पी० पैदल गश्ती में आर्म्स पार्टी के साथ एसआई सुनील कुमार सिंह को ड्यूटी थी. जमशेदपुर जिलाबल के एसआई सुनील कुमार सिंह पूजा करने हेतु स्वयं आ रहे थे. इस संदर्भ में संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को हिदायत किया गया था कि कोई भी पुलिस पदाधिकारी व कर्मी अपने-अपने निर्धारित प्रतिनियुक्त स्थल पर ही कर्त्तव्य का निर्वहन करेंगे, पूजा नहीं करेंगे. स्पष्ट निर्देश के बावजूद भी सुनील कुमार सिंह द्वारा स्वयं पूजा करने का प्रयास करना इनके कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, मनमानेपन, स्वेच्छाचारिता, आदेशोलंघन एवं एक अयोग्य पुलिस पदाधिकारी होने को परिलक्षित करता है. उक्त संदर्भ में सूचना जिला कन्ट्रोल रूम के पंजी (लॉग बुक) में अंकित है.
अतः उपरोक्त आरोप के लिए एसआई सुनील कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय डाबर ग्राम स्थित पुलिस केन्द्र होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed