Ranchi: कुख्यात गैंगेस्टर प्रिंस खान करीबी गुर्गा सैफ अब्बास नकवी उर्फ सैफी उर्फ मेजर मेजर का दुबई में प्रत्यर्पण कराने के बाद इंटरपोल की मदद से झारखंड लाया जा रहा है. नकवी को पुलिस कोलकाता पहुंच है, जहां पूछताछ चल रही है. झारखंड पुलिस मेजर को लाने के लिए कोलकाता पहुंची हुई है. बताया जा रहा है कि सैफी उर्फ मेजर गिरोह का मुख्य संचालक था. वह प्रिंस खान के इशारे पर व्यापारियों और आम लोगों को धमकी भरे ऑडियो और वीडियो भेजता था. गिरोह की तमाम गतिविधियों को डिजिटल माध्यमों से संचालित करने में मेजर की अहम भूमिका थी.

पूछताछ के दौरान गिरोह के नेटवर्क, फंडिंग और प्रिंस खान के ठिकानों के बारे में कई खुलासे की उम्मीद है. सैफ अब्बास नकवी उर्फ सैफी उर्फ मेजर का खिलाफ झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. झारखंड एटीएस लगातर इंटरपोल से संपर्क कर प्रिंस और उसके फरार गुर्गों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी. वर्तमान में प्रिंस खान ने अपना ठिकाना दुबई से बदलकर अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बना लिया है. वह वहीं से रांची, धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर के बड़े कारोबारियों को वर्चुअल नंबरों के जरिए रंगदारी के लिए धमकाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed