Ranchi: चाईबासा सदर अस्पताल ब्लड बैंक से बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में फरार चल रहे लैब टेक्नीशियन मनोज कुमार को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया है. लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मामला दर्ज होने के बाद से लगातार ठिकाने बदल रहा था. पुलिस उसकी तलाश में जुटी थीं. वही मामला जब हाईकोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन को फटकार भी लगाया था. हाईकोर्ट ने जब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और वारंट जारी किया. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को रांची के एक गुप्त ठिकाने से गिरफ्तार किया.

बता दे कि थैलेसीमिया और अन्य बीमारियों से पीड़ित पांच मासूम बच्चों को ब्लड बैंक पहले से संक्रमित खूल चढ़ा दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed