Ranchi: एक चालान व एक ट्रैक्टर के नम्बर पर आधा दर्जन वाहन से गिट्टी ढोने जाने का मामला सामने आया है. हालांकि आरोपी चालक गिरफ्तार किया गया है. बिहार के नवादा जिले के सिरदल्ला थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार यादव के साथ एक ट्रक भी जब्त किया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुचना मिली कि वाहन (JH02BT9987) अपना नंबर बदल कर बोआरीजोर की ओर से आ रहा है. सूचना पर बसडिहा गाँव के पास वाहन जाँच शुरू किया गया. इसी दौरान बसडिहा गाँव के पास आ रहे वाहन को रोका गया. गिट्टी लोड ट्रैक्टर के चालक से चालान व गाड़ी से संबंधित कागजात के संबंध में पूछ-ताछ कि गई तो अस्पष्ट जानकारी दी. वाहन के जांच में पता चला कि वाहन संख्या- (JH12P9987) का वास्तविक नंबर (JH02BT9987) है.
चालक ने सख्ती से पूछताछ में बताया कि मेरा मालिक का 5-6 गाडी है. जिसमें वह साहेबगंज से गिट्टी लाया करता है. चालान का पैसा बचाने के लिए एक ही गाड़ी नं० का प्रयोग कर सभी गाडियों से गिट्टी का परिचालन करते है. तथा उसी गाड़ी नं० का छाया प्रति सभी गाड़ी चालक को दे दिया जाता है. ताकि अन्य गाडियों का चालान का पैसा बच सके और ज्यादा मुनाफा हो सके. मुझे गाड़ी सं0 (JH12P9987) का चालान तथा नं० प्लेट लगा कर ले जाने को बोला गया जो मैं कर रहा था जिसके लिए मुझे भी अन्य ड्राईवरी के तरह अधिक पैसे दिया जा रहा था.
इस संदर्भ में चालक व मालिक के विरुद्ध ललमटिया थाना में मामला दर्ज किया गया.
