Patna: निगरानी की टीम ने जमुई में 50 हजार घुस लेते दो पदाधिकारी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी निर्माण कार्य के लिए मिले रुपये में से रिश्वत मांग रहा था. आरोपी में जमुई जिले के जिला मत्स्य विकास पदाधिकारी राजीव कुमार एवं जिला मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अभय कुमार का नाम शामिल है.
एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार तुलसी यादव ने पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी पदाधिकारी तालाब निर्माण कार्य के लिए विभाग से मिले 2,14,000 रुपये के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है.
शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया. ब्यूरो की मुख्यालय टीम निगरानी थाना (कांड सं0-53/25) दर्ज किया गया. अनुसंधानकर्ता डीएसपी सत्येन्द्र राम के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. धावादल कार्रवाई करते हुए आरोपी जिला मत्स्य विकास पदाधिकारी राजीव कुमार एवं जिला मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अभय कुमार को 50,000 रूपये रिश्वत लेते जिला मत्स्य पदाधिकारी का कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.
