Patna: चंदन हत्याकांड का दो साल बाद गोपालगंज के कुचायकोट थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. कार्यक्षेत्र के सीमा निर्धारण को लेकर विवाद हत्या कर शव को सासामुसा स्थित टावर के पास नाले में दफनाया दिया गया था. आरोपी के निशानदेही पर उक्त स्थान से दंडाधिकारी के उपस्थिति में अपहृत के शरीर के अवशेष बरामद किया किया गया. मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. गिरफ्तार आरोपी में मन्नु कुमार और दीपक कुमार का नाम शामिल है. दोनो आरोपी गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा का रहने वाला है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो वर्ष पूर्व 1 मार्च 2024 को कुचायकोट थाना को सूचना मिली कि 28 फरवरी 2024 को ग्राम सासामुसा के चन्दन कुमार का अपहरण कर लिया गया है. परिजनों से प्राप्त आवेदन के आधार पर कुचायकोट थाना (कांड सं0-92/24) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया था. विशेष अनुसंधान टीम अपहृत की बरामदगी के लिए तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर लगातार गहन अनुसंधान में जुटी रही. वही दोनो आरोपी विगत 02 वर्षों से गिरफ्तारी से बचने के लिए फिरार चल रहा था. अनुसंधान के क्रम में गहन अवलोकन, तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर मन्नु कुमार एवं दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार आरोपी ने कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने इस अपहरण कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि अपहृत एवं वे दोनों कबाड का कार्य करते थे तथा कार्यक्षेत्र के सीमा निर्धारण को लेकर घटना से पूर्व आपसी विवाद एवं मारपीट हुई थी. इसी क्रम में दोनों ने चन्दन कुमार का गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी गई तथा शव को ग्राम सासामुसा स्थित टावर के पास नाले में (एन0एच0-27 के निकट) दफना दिया गया. मन्नु कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध कुचायकोट थाना गृहभेदन, चोरी समेत अन्य चार मामला पूर्व से दर्ज है.
