Patna: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार’ से रबी 2025-26 में मार्च 2026 के तृतीय एवं चतुर्थ सप्ताह में आई आंधी-तूफान, असामयिक वर्षापात एवं ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत दी. मुख्यमंत्री ने कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत 3.96 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से 200 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण असामयिक वर्षापात, आंधी-तूफान, ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है. आपदा पीड़ितों को सरकार अपने खजाने से हरसंभव सहायता दे रही है. उन्होंने कहा, “बिहार सरकार की कृषि इनपुट अनुदान योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि किसानों में आत्मविश्वास और स्थिरता का संचार करने का माध्यम है.”

13 जिलों के 3.96 लाख किसान लाभार्थी

मार्च 2026 की प्राकृतिक आपदा से राज्य के 13 जिले प्रभावित हुए थे – सहरसा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, अररिया, बेगूसराय, पूर्णिया, दरभंगा, किशनगंज, खगड़िया, मधुबनी, सुपौल एवं भागलपुर. इन जिलों में 33% से अधिक फसल क्षति की रिपोर्ट मिली थी. त्वरित राहत के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने 200 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए. कृषि विभाग के अनुरोध पर अतिरिक्त 60.71 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए. इस तरह कुल 260.71 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की. कहा कि 2 दिन पहले ही PM किसान सम्मान निधि की राशि किसानों को मिली है. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ सीधे किसानों को मिल रहा है. उन्होंने कहा, “केंद्र की और राज्य की डबल इंजन सरकार मिलकर किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को सुरक्षित-टिकाऊ बनाने और प्राकृतिक आपदा से नुकसान की भरपाई के लिए प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed