Ranchi: सीबीआई ने 1.25 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड केस में 20 साल से फरार चल रहे 2 घोषित भगोड़ों को गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआई ने 21 जून को एक साथ दो अलग-अलग जगहों पर ऑपरेशन चलाकर बृजभूषण प्रसाद और करतार सिंह को धर दबोचा. दोनों आरोपी नवंबर 2002 से जून 2005 के बीच धनबाद एसबीआई मेन ब्रांच से 1,25,47,950 रुपये की धोखाधड़ी कर नेपाल भाग गए थे. सीबीआई के निरंतर प्रयास, तकनीकी इनपुट और समन्वित कार्रवाई के बाद दोनों भगोड़ों को पकड़ा गया. लगभग दो दशक से फरार दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फर्जी पहचान के साथ रह रहे थे. बृजभूषण प्रसाद को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला स्थित कोपरगांव से गिरफ्तार किया गया. जबकि करतार सिंह को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार किया गया.

क्या है पूरा मामला

सीबीआई ने 31 अगस्त 2005 को धनबाद एसबीआई मेन ब्रांच में 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था. जांच के दौरान आरोपी बृजभूषण प्रसाद और करतार सिंह नेपाल भाग गए थे. इसके बाद कोर्ट ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया और इंटरपोल के जरिए रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया. इनकी गिरफ्तारी के लिए सीबीआई ने 25-25 हजार रुपये का नकद इनाम भी घोषित किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed