Patna: मोतिहारी जिले के पिपराकोठी थाना पुलिस ने मानव तस्करी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चौक पर छापेमारी कर 2 पुरुष और 3 महिला समेत कुल 5 आरोपी को गिरफ्तार किया गया. साथ ही राजस्थान ले जाई जा रही एक महिला को रेस्क्यू किया गया. गिरफ्तार आरोपी में राजस्थान के झुंझुन जिले के पिलानी थाना क्षेत्र के मुरली मेगवाल, अजय कुमार और तीन महिला शामिल है.
मिली जानकारी के अनुसार पिपराकोठी थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ पुरुषों और महिलाओं का संगठित गिरोह बिहार से महिलाओं को पैसे का लालच देकर नशा खिलाने के बाद राजस्थान ले जा रहा है. सूचना पर पिपराकोठी थाना पुलिस ने पिपराकोठी चौक पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान गिरोह के पास से 1 महिला को बरामद किया गया. पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे पैसे का लालच देकर और नशा खिलाकर राजस्थान ले जाया जा रहा था. आरोपी के पास से 05 मोबाइल भी बरामद किए गए हैं.
