Ranchi: टी. टांगर थाना क्षेत्र के एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में अनियमितता बरतने पर थाना प्रभारी एसआई नवीन कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है. सिमडेगा एसपी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है. थाना का प्रभार अब एसआई सोनू कुमार को सौंपा गया है.

मिली जानकारी के मुताबित टी. टांगर थाना प्रभारी एनडीपीएस मामले में नियम का पालन नही किया. बिना मजिस्ट्रेट के मौजूदगी के कार्रवाई की गई. जांच में गंभीर लापरवाही और प्रक्रियात्मक अनियमितता सामने आई थी. प्रारंभिक जांच में थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें लाइन क्लोज कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *