Ranchi: 24 जून को कोलेबिरा थाना क्षेत्र के देवनदी पुल के पास मिली अज्ञात महिला की हत्या का सिमडेगा पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मृतका की पहचान ललित देवी, कॉलेज टोली, कोलेबिरा निवासी के रूप में हुई है. इस मामले में कोलेबिरा नवाटोली के रहने वाले आरोपी मोनू कुमार उर्फ मोनू साहू को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार और वादिनी का मोबाइल फोन नदी से बरामद किया गया है.

देवनदी पुल के पास मिला था शव

मिली जानकारी के अनुसार 24 जून को कोलेबिरा थाना क्षेत्र के देवनदी पुल के पास एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था. शव को देखने से प्रतीत हुआ कि अज्ञात अपराधियों ने महिला की बेरहमी से हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव नदी किनारे फेंक दिया था. इस संबंध में कोलेबिरा थाना (कांड संख्या-34/26) में मामला दर्ज किया गया. सिमडेगा एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर मृतका की पहचान ललित देवी के रूप में हुई. अनुसंधान के क्रम में घटना में संलिप्त आरोपी मोनू कुमार उर्फ मोनू साहू को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपी ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार और वादिनी का मोबाइल फोन नदी से बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *