Ranchi: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में 20 जून को 66 वर्षीय वृद्धा विजय प्रजापति के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. सुखदेवनगर थाना पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर किरायेदार रोहित कुमार सिंह उर्फ गजनी और उसके साथी रवि कुमार चौरसिया को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से चोरी का सोना, चांदी, मोबाइल और नगद बरामद किया गया है.
20 जून को घर से उड़ाए थे गहने-मोबाइल
मिली जानकारी के अनुसार 23 जून को 66 वर्षीय वादी विजय प्रजापति ने आवेदन देकर बताया कि 20 जून की रात किसी अज्ञात चोर ने घर में घुसकर गहने, नगदी एवं अन्य सामानों की चोरी कर ली थी. आवेदन पर सुखदेवनगर थाना (कांड संख्या-218/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल CCTV फुटेज खंगालने और कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त रोहित कुमार सिंह उर्फ गजनी को गिरफ्तार किया गया. बिहार के पटना जिले के रहने वाले आरोपी सिंह जी के मकान में किरायेदार है. गजनी की निशानदेही पर रवि कुमार चौरसिया को को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार रोहित कुमार सिंह उर्फ गजनी का आपराधिक इतिहास रहा है इसके विरुद्ध सुखदेवनगर थाना में एक मामला दर्ज है.
