Ranchi: नीरज हत्याकांड का खुलासा करते हुए गोड्डा के पथरगामा थाना पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी में दो सगा भाई और एक की पत्नी शामिल है. गिरफ्तार आरोपी में संजीव कुमार पंजीयारा, दिवाकर पंजीयारा, दोनो पिता स्व० यदुनन्दन पंजीयारा और पिंकी देवी पति संजीव कुमार पंजीयारा का नाम शामिल है. आरोपी पथरगामा थाना क्षेत्र के मालरामपुर का रहने वाला है. आरोपी के पास से लाठी, हथौड़ा, हाथ पैर बांधा हुआ रस्सी एवं मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. मृतक नीरज कुमार और आरोपी संजीव कुमार की पत्नी पिंकी के बीच विगत तीन-चार वर्षों से अवैध संबंध था. जिसको लेकर कई बार पंचायती भी हुआ था. इस बात को लेकर पूर्व में दोनों परिवारों के बीच अक्सर मारपीट हुआ करता था. घटना की रात नीरज कुमार आरोपी की पत्नी से मिलने छत फांदकर गया था. जहाँ आरोपी ने नीरज कुमार को पत्नी के साथ आपतिजनक अवस्था में देख लिया और अन्य आरोपी के साथ मिलकर नीरज कुमार के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. इलाज के क्रम में मौत हो गई. मृतक के पिता इन्द्रदेव यादव के लिखित आवेदन के आधार पर पथरगामा थाना (कांड सं0-46/26) में मामला दर्ज किया गया.
मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि 8 अप्रैल की रात करीब 12.30 बजे डायल 112 पर संजीव कुमार के नाम से एक शिकायत प्राप्त हुआ. जिसमें बताया गया कि “एक बदमाश लड़का मेरे घर में घूसकर बदमाशी कर रहा है”. सूचना पर पथरगामा थाना गस्ती दल शिकायतकर्ता के घर पहुंचे, तो एक व्यक्ति को हाँथ पैर बाँधकर घर के अन्दर गंभीर रूप से जख्मी अवस्था में पाया गया. गश्ती दल घायल नीरज कुमार को ईलाज के लिए पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहाँ ईलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. मृतक को आरोपी संजीव कुमार ने पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, इसी वजह से वारदात को अंजाम दिया गया.
