Ranchi: रांची के रेडियम रोड स्थित घर में पुलिस की छापेमारी में कफ सिरप और टेबलेट बरामद किया है. वही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी अनिल रजक लालपुर थाना क्षेत्र के रेडियम रोड कुमार मार्केट गली का रहने वाला है. मौके पर 18 बोतल  ONREX Cough syrup, चाँदी का सिक्का, 75  Nitrosum टेबलेट, मोबाईल और झोला पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि अनिल रजक के द्वारा प्रतिबंधित नशीली दवाओं को कॉलेज के विद्यार्थीयों के बीच बिक्री किया जा रहा है. सूचना पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल अनिल रजक के घर पर तलाशी के क्रम में आरोपी पॉकेट से मादक पदार्थ बरामद किया. पूछताछ में आरोपी ने मादक पदार्थों को कॉलेज के विद्यार्थीयों के पास बिक्री करने की बात स्वीकार किया. इस संदर्भ में लालपुर थाना (काण्ड संख्या-64/26) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *