Ranchi: जमशेदपुर जिले के चाकुलिया पुलिस ने बकरी चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गैंग के ड्राइवर मो. निसाद अंसारी उर्फ दानिस को ग्रे रंग की स्विफ्ट कार (JH05DP3586) समेत गिरफ्तार किया है. कार से 6 बकरी, 3 पैकेट ब्रेड और एक मोबाइल बरामद हुआ है.

गिरोह सुबह-सुबह कार से निकलता था. जहां बकरी दिखती, उसे ब्रेड देकर ललचाते और कार में चढ़ा लेते थे. पकड़े गए आरोपी का काम कार चलाना था. पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये संगठित तरीके से बकरी चोरी करते हैं. इस गिरोह का सरगना कपाली का रूबी खान बताया जा रहा है. पुलिस अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.

क्या है पूरा मामला

जमशेदपुर एसएसपी को सूचना मिली थी कि ग्रामीण इलाकों में लगातार बकरी चोरी हो रही है. 14 जून को दोपहर में गुप्त सूचना मिली कि चाकुलिया थाना क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती से एक स्विफ्ट कार में तीन लोग बकरी चोरी कर जमशेदपुर की ओर भाग रहे हैं. थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित कर पीछा किया गया. लोगों के सहयोग से कार समेत 26 वर्षीय मो. निसाद अंसारी को पकड़ा गया. आरोपी बिहार के नालंदा का रहने वाला है और वर्तमान में सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली में रहता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *