Patna: बरियारपुर थाना क्षेत्र में 22 जून की रात फायरिंग का प्रयास करने वाले 3 आरोपियों को मुंगेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी सोनू कुमार के घर से देशी कट्टा और 2 गोली बरामद किए गए. सोनू की निशानदेही पर घटना में शामिल भागलपुर के 2 अन्य आरोपियों को भी दबोचा गया. गिरफ्तार आरोपी में बरियारपुर थाना क्षेत्र के विजयनगर के रहने वाले सोनू कुमार, भागलपुर जिले क नाथनगर थाना क्षेत्र के छोटी हरिदासपुर के रहने वाले राजकुमार और सबौर थाना क्षेत्र के मलखा निवासी संकित कुमार का नाम शामिल है.

22 जून को हुआ था फायरिंग का प्रयास

मिली जानकारी के अनुसार 24 जून को ग्राम विजयनगर निवासी देवराज कुमार में लिखित आवेदन देकर बताया कि 22 जून की रात जब वे बाजार से घर लौट रहे थे, तब सोनू कुमार और अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग का प्रयास किया. हालांकि किसी कारणवश फायरिंग नहीं हो सकी. आवेदन के आधार पर बरियारपुर थाना (कांड संख्या-100/26) में मामला दर्ज किया गया. इसी बीच सूचना मिली कि प्राथमिकी नामजद सोनू कुमार अपने घर पर है. अपर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस सोनू के घर छापेमारी की गई. सोनू को गिरफ्तार कर घर की तलाशी ली गई तो देशी कट्टा और 2 गोली बरामद हुए. गिरफ्तार सोनू की निशानदेही पर अन्य आरोपी राजकुमार औऱ संकित कुमार को उनके घर से पकड़ा गया. दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *