Ranchi: जेपीएसपी द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में सीआईडी ने बड़ा एक्शन लिया है. सीआईडी थाना (कांड संख्या-16/26) थाना में दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुवार को सीआईडी ने रांची पुलिस के सहयोग से जेपीएसपी के पूर्व अध्यक्ष श्री एल. खियांग्ते के जेपीएसपी कार्यालय कक्ष, सरकारी आवास, जेपीएसपी कार्यालय एवं अन्य स्थानों पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान डिजिटल एवं अभिलेखीय साक्ष्य बरामद कर विधिवत जब्त किए गए. सीआईडी ने बताया कि कांड का अनुसंधान प्रगति पर है. अनुसंधान के दौरान प्राप्त होने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.
