Patna: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने शनिवार को कच्ची दरगाह–बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना का जायजा लिया. उन्होंने निर्देश दिया कि जुलाई 2026 के पहले सप्ताह तक शेष कार्य हर हाल में पूरा करें. यह पुल राजधानी पटना और उत्तर बिहार के बीच कनेक्टिविटी बदल देगा. मुख्य सचिव ने कहा कि यह सिर्फ पुल नहीं, पर्यटन-मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा. इससे कृषि, उद्योग का तेजी से विकास होगा. आकस्मिक चिकित्सा में मरीजों को पटना पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी. सिक्स लेन पुल चालू होने से गांधी सेतु पर दबाव कम होगा. निरीक्षण में पथ निर्माण सचिव श्री पंकज कुमार पाल और बिहार राज्य सड़क विकास निगम के अभियंता मौजूद थे.
मुख्य बिंदु
98.2% काम पूरा: 19.76 किमी लंबे 6-लेन ग्रीनफील्ड पुल का भौतिक कार्य लगभग पूरा. 9.76 किमी पुल + 10 किमी एप्रोच रोड.
डेडलाइन फिक्स: शेष फिनिशिंग कार्य, एक्सपेंशन जॉइंट्स की स्ट्रेसिंग जुलाई 2026 के पहले सप्ताह तक पूरी होगी. ढिलाई नहीं: मुख्य सचिव ने कहा अंतिम चरण में कोई ढिलाई न बरतें. वरीय अधिकारी रोजाना मॉनिटरिंग करें. सभी तकनीकी मानकों का पालन हो.
पहला चरण चालू: कच्ची दरगाह, पटना से राघोपुर दियारा, वैशाली तक 4.57 किमी हिस्सा पहले ही शुरू हो चुका है. सीधा फायदा: पुल बनने से पटना-बख्तियारपुर बाईपास NH-30 से सीधे NH-103 बिदुपुर जुड़ेगा. हाजीपुर-समस्तीपुर का ट्रैफिक सुगम होगा.
