Ranchi: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे चांडिल थाना क्षेत्र के एक वीडियो पर सरायकेला-खरसावां एसपी ने त्वरित कार्रवाई की है. एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन हाजिर कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, चांडिल थानाक्षेत्र से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था. वीडियो का संज्ञान लेते हुए सरायकेला-खरसावां एसपी ने तुरंत एक्शन लिया. संबंधित पुलिस पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन हाजिर कर दिया. मामले में जांच तथा अनुशासनिक कार्रवाई प्रक्रियाधीन है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed