Ranchi: अवैध संबंध रखने की शक में डंडा से पीटकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को चाईबासा के टेबो थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी बिरसा कोंद उर्फ जोटो टेबो थाना क्षेत्र के चाकोमटोंनांग बुरुटोला का रहने वाला है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को सूचना प्राप्त हुआ कि टेबो थाना क्षेत्र के ग्राम-चाकोमटोंनांग बुरूटोला में बिरसा कोंद उर्फ जोटो ने अपनी पत्नी अंजला बैंसा की अवैध संबंध रखने की शक में लकड़ी की डंडा से पीट-पीट कर हत्या कर दिया है. सूचना पर ग्राम चाकोमटोंनांग बुरूटोला पहुँच कर घटनास्थल से मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इस संबंध में वादी सलमी कन्डुलना के फर्दबयान के आधार पर टेबो थाना (कांड संख्या-06/26) में मामला दर्ज किया गया. आरोपी की गिरफ्तार के लिए एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति बिरसा कोंद उर्फ जोटो को गिरफ्तार किया. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा को बरामद किया गया. बिरसा कोंद उर्फ जोटो का अपराधिक इतिहास रहा है. आऱोपी के विरुद्ध सायको थाना में एक मामला दर्ज है.
