Ranchi: जेल मोड़ तालाब के पास गांजा खरीद-बिक्री करने वाले दो आरोपी को रांची के कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में सुखदेनगर थाना क्षेत्र के न्यू मधुकम चुना भट्ठा का रहने वाला रवि वर्मा और तमाड़ थाना क्षेत्र के लोहड़ी टिम्पूर निवासी जनार्दन दास का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 1.31 किग्रा गांजा, दो मोबाइल, एक वेट मशीन, 1650 रू0 नगद और स्कूटी (JH01DX1350) पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली एएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कोतवाली थाना क्षेत्र के  जेल मोड़ तालाब के पास दो संदिग्ध अवैध गाँजा की खरीद-बिक्री करता है. सूचना पर एएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठित किया गया. छापामारी दल जेल मोड़ पहुँचकर रवि वर्मा एवं जनार्दन दास को खदेड़कर पकड़ा. आरोपी के पास से गाँजा, स्कूटी, मोबाइल एवं नगद बरामद किया गया. पूछताछ के क्रम में जर्नादन दास ने स्वीकार किया कि ये अवैध गाँजा गाँव देहात एवं बाहर से खरीदकर राँची के अलग-अलग लोगों को का सप्लाई करते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *