Ranchi: मुंबई में बजाज ग्रुप ने अपने 100 वर्ष पूरे होने पर भव्य शताब्दी समारोह आयोजित किया. 1926 में स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और उद्योगपति जामलाल बजाज द्वारा स्थापित यह समूह आज 148 अरब डॉलर मार्केट कैप के साथ देश के सबसे बड़े औद्योगिक घरानों में शामिल है. ऑटोमोबाइल, वित्तीय सेवाएं, उपभोक्ता इलेक्ट्रिकल और इंजीनियरिंग क्षेत्र में सक्रिय समूह की पहुंच आज हर तीन में से एक भारतीय घर तक है.
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने बजाज परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समूह ने रोजगार, नवाचार और सामाजिक विकास के जरिए राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में भी इसकी बड़ी भूमिका रहेगी.
समारोह में राजीव बजाज, संजीव बजाज और नीरज बजाज समेत परिवार के सदस्यों ने आत्मनिर्भर भारत, वैश्विक विस्तार और सामाजिक जिम्मेदारी पर अपने विचार रखे. कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विशेष फिल्म प्रदर्शन और ‘100 इयर्स ऑफ बजाज’ लोगो का अनावरण भी किया गया.
