Ranchi: सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की का यौन शोषण कर उसे गर्भवती करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव के ही 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज प्रधान के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर को जलडेगा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही युवक द्वारा यौन शोषण किए जाने और इसके कारण उसके गर्भवती होने का मामला प्रकाश में आया. इस संबंध में जलडेगा थाना (कांड संख्या 72/26) प्राथमिकी दर्ज की गई. एसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर सूरज प्रधान को गिरफ्तार कर लिया.
