Ranchi: बोकारो के बेरमों इलाके में स्थित सीसीएल क्वार्टर में चल रहे मिनी गन फैक्टी का बिहार एसटीएफ ने बोकारो पुलिस के सहयोग से खुलासा करते हुए चार अपराधी को गिरफ्तार किया है. वही मौके पर से भारी मात्रा में अर्धनिर्मित समान के साथ निर्माण सामग्री बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधी में देवघर जिले के मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के किशनपुर के रहने वाले उसमान अंसारी उर्फ अरमान, बिहार के मुंगेर जिले क मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर वर्दा निवासी मो० रिजवान, कासिमबाजार थाना क्षेत्र के हजरतगंज मुंगेर के रहने वाले मो० इम्तियाज और संजय कुमार साव उर्फ संजय कुमार गुप्ता का नाम शामिल है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोकारो पुलिस एवं बिहार एसटीएफ के सहयोग से आसूचना मिली कि बेरमों थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में अपराधिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से देशी मिनी गन फैक्ट्री चलाया जा रहा है. सूचना पर बेरमों एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी टीम गठन किया गया. गठित छापामारी दल सुभाषनगर में छापामारी किया. छापामारी के दौरान राज कुमार सिंह उर्फ बंटी सीसीएल क्वार्टर के घर में अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री को चलाते हुए चारो अपराधी को पकड़ा गया. फरार आरोपी की पहचान बेरमों थाना क्षेत्र के सुभाषनगर के रहने वाले राजकुमार सिंह उर्फ बंटी के रुप में की गई है. पकड़े गए अपराधी ने बताया कि उक्त सभी अवैध रूप से देशी हथियार बनाने का काम करते है एवं कई बार अलग-अलग राज्यों में पकड़े जाने पर जेल जा चुके है. उस्मान अंसारी, मो० रिजवान पिता इस्लाम अंसारी, मो० इम्तियाज और संजय कुमार साव उर्फ संजय कुमार गुप्ता का अपराधिक इतिहास रहा है. चारो आरोपी के विरुद्ध बिहार-झारखंड के विभिन्न थाना में 18 मामला दर्ज है.

इन सामानों की हुई है बरामदगी

मौके पर से 7 गोली, 6 पीस अर्धनिर्मित पिस्टल बॉडी, 6 पीस अर्धनिर्मित पिस्टल स्लाईडर, 6 पीस अर्धनिर्मित पिस्टल पिठिया, 20 पीस अर्धनिर्मित बैरल, 9 पीस स्लाईडर बनाने वाला लोहा का टुकड़ा, 9 पीस रैयती, 1 रेंच, 1 चाँद, 1 वर्नियर, 1 कैप हेण्डता, 1 राईट ऐन्गल, 2 स्कैल, 3 टफ, 1 डाय हेण्डल, 4 सॉकेट, 1 टी-कटर, 1 ड्रीलचक, 47 लोहे का पटिया, ड्रीलवर्मा, एनविल कटर, लेथ मशीन, मिलिंग मशीन, ड्रील मशीन, मोटर ग्रिण्डर और 6000 नगद रुपये पुलिस ने बरामद किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *