Ranchi: मंजू देवी हत्याकांड का खुलासा करते हुए हजारीबाग के केरेडारी थाना पुलिस ने महिला के पति-ससुर समेत तीन आरोपी को गिरफ्तार किया हैं. पति-ससुर ने ही योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया. पुलिस को गुमराह करने के लिए मामले को लूटपाट का रंग दिया. गिरफ्तार आरोपी में रांची के खलारी थाना क्षेत्र के राय निवासी विकास कुमार प्रजापति, पिता नरेश प्रजापति और बुढ़मू थाना क्षेत्र के हरिलेटा निवासी लालेश्वर गंझू का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर बिना नम्बर का बाईक और मेकअप का समान रखा एक पर्स पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने बताया कि 26 अप्रैल की रात करीब 09.15 बजे कोले स्टेशन के समीप बाईक सवार पति-पत्नी को गोली मारा गया था. ईलाज के क्रम में महिला मंजू देवी की मौत हो गई. महिला की पति विकाश प्रजापति को बेहतर ईलाज रांची रिम्स रेफर किया गया. घायल विकाश कुमार प्रजापति के फर्दब्यान के आधार पर केरेडारी थाना (कांड संख्या-53/26) में मामला दर्ज किया गया. वही मामले के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पति विकास प्रजापति से पुछ-ताछ करने पर उसने बताया कि इसका घर परिवार में इसकी पत्नी के कारण काफी दिनों से अशांति रह रहा था. बार-बार पंचायती होते रहता था, जिसके कारण मृतक को रास्ते से हटाने के लिये विकास प्रजापति, अपने पिता तथा सुनील गंझू के साथ मिलकर योजना बनाया था कि इसको लुट-पाट करने का बहाना बनाकर हेन्देगीर एवं कोले के बीच जंगल में मृतका मंजू देवी (पत्नी) को मार देना है. पूर्व से बनाये गये प्लानिंग के तहत सुनील गंझु एवं लालेश्वर गंझू हेन्देगीर के पास एक बाईक के पास इंतजार कर रहा था.  विकास प्रजापति अपनी पत्नी के साथ मारकेटिंग करने के बाद लौटते समय हेन्देगीर के कोले रेलवे स्टेशन के पास जैसे ही पहुँचा कि पूर्व से घात लगाकर बैठे सुनील गंझू एवं लालेश्वर गंझू के द्वारा देशी कट्टा से विकास की पत्नी को गोली मार दिया गया तथा किसी को सक संदेह ना हो इसके लिये हम अपने बाँह में गोली मरवा लिया था. विकास प्रजापति के निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से नरेश प्रजापति एवं लालेश्वर गंझू को गिरफ्तार किया गया. तथा इस घटना में प्रयुक्त बाईक को बरामद किया गया. एक अन्य सुनील गंझू के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *