Patna: शराबबंदी वाले बिहार में कारोबारी से सांठगांठ थानेदार को महंगा साबित हुआ. एसपी ने शराब कारोबारी से सांठगाँठ के आरोप में निलंबित कर दिया है. वैशाली एसपी ने जंदाहा थानाध्यक्ष मनोज कुमार को एएसपी के जांच के आधार पर निलंबित किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वैशाली पुलिस ने कर्तव्य पालन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया है. वैशाली एसपी ने एएसपी से जंदाहा थानाध्यक्ष एसआई मनोज कुमार के विरुद्ध शराब कारोबारियों से कथित सांठगांठ एवं संदिग्ध आचरण के संबंध में विभागीय जांच कराया. जांच के क्रम में उपलब्ध साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया एसआई मनोज कुमार द्वारा शराब कारोबारियों को संरक्षण की पुष्टि हुई. जो कि पुलिस पदाधिकारी के आचरण एवं सेवा नियमों के प्रतिकूल है. मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए वैशाली एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed