Patna: अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रामपुर उत्तर में पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है. दरोगा आशुतोष कुमार मिश्रा की टीम कांड संख्या 407/19 के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तारी के लिए रामपुर उत्तर गई थी. गिरफ्तार कर लौट रही पुलिस टीम पर उपद्रवी तत्वों ने हमला कर दिया. और गिरफ्तार आऱोपी मो० मोईद को छुड़ा ले गए. इस हमले में पुलिस टीम को चोटें आईं. सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के संबंध में 19 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *