Ranchi: जमशेदपुर जिले के ओलीडीह थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला से सोने की चेन छिनतई करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. छापेमारी में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 देशी पिस्टल, 2 गोली, 1 सोने का चेन, 1 सोने का टुकड़ा, 40,000 रुपये नकद, 1 डोंगल, 4 एंड्रॉयड मोबाइल, 1 की-पैड फोन बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आऱोपी में साकची के रहने वाले बादल कुमार मोहन्ती उर्फ बादल, गोलमुरी के रहने वाले हरप्रीत सिंह उर्फ रितिक औऱ ओलीडीह के रहने वाले राजा बनर्जी उर्फ बड़ा चेला का नाम शामिल है. गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि 1 अगस्त को शंकोसाई रोड पर इन्होंने ही चेन छिनी थी और उसे बिष्टुपुर के सुनार की दुकान में बेचने वाले थे. कड़ाई से पूछताछ में इन्होंने यह भी कबूला कि ये NH-33 पर पिस्टल के बल पर लूटपाट करने के लिए इकट्ठा हुए थे.

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार 1 अगस्त की सुबह करीब 5:45 बजे शंकोसाई रोड नं 01 में टहल रही एक वृद्ध महिला का अज्ञात अपराधी ने गले से सोने की चेन छीन ली थी. महिला के परिजन की शिकायत पर ओलीडीह थाना (कांड संख्या159/26) में मामला दर्ज किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में टीम बनी. तकनीकी शाखा, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से आरोपी बादल मोहन्ती की पहचान हुई. मुखबिर से सूचना मिली कि वसुंधरा इस्टेट के पास स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट भवन के खंडहर क्वार्टर में 3 अपराधी छिपे हैं और लूट की फिराक में हैं. पुलिस ने कार्रवाई कर तीनों को धर दबोचा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed