Ranchi: जमीन विवाद को लेकर 6 लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति की टांगी और हसुए से गला काटकर हत्या कर दी. पहचान छिपाने के लिए शव के हाथ-पैर काटकर कोटसोना नदी में फेंक दिया. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आऱोपी में सालुखा जामुदा, वीरसिंह जामुदा, रामसिंह जामुदा उर्फ सिकन्दर जामुदा, गणेश जामुदा, नरेश जामुदा और उदय जामुदा का नाम शामिल है. सभी आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले है. आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी और हसुआ पुलिस ने बरामद किया है.

क्या है पूरा मामला

2 अगस्त को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम-अरगुंडी के कोटसोना नदी में एक व्यक्ति का कटा हुआ शव और सिर पानी में पड़ा मिला. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. शव पहचान जोन गागराई के रूप में हुई. पुलिस ने जोन के पिता गोपीनाथ गागराई के आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ मुफस्सिल थाना (कांड संख्या 103/26) में मामला दर्ज किया. एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित हुई. मुखबिर की सूचना और मृतक के मित्र उदय जामुदा से पूछताछ में खुलासा हुआ. उदय ने बताया कि अन्य 5 लोगों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी और हसुए से जोन की हत्या की और शव को ठिकाने लगाने के लिए टुकड़े कर नदी में फेंक दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed