Patna: जदयू नेता के बेटे पर हुए जानलेवा हमले ने जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे. लेकिन पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान कर इस हाई-प्रोफाइल गोलीकांड की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया. मामला सिर्फ फायरिंग नहीं, बल्कि बच्चा जेल हत्याकांड से जुड़ी पुरानी गैंगवार का बदला था. पुलिस शूटर समेत चार आरोपी को गिरफ्तार आकिया है. गिरफ्तार आरोपी में पुर्णिया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के कांप बलिया के रहने वाले श्याम कुमार यादव उर्फ श्याम बिहारी, रघुवंशनगर थाना क्षेत्र के शिशवा के रहने वाले गौरव कुमार, मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के कुस्थन के रहने वाले देवा यादव उर्फ देवाशीष कुमार और अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के सुकेला के रहने वाले राजदीप कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 1 देशी पिस्टल, 4 गोली और 5 मोबाइल बरामद पुलिस ने बरामद किया है.

सुपारी देकर कराई फायरिंग

पुलिस के अनुसार इस हमले के तार बच्चा जेल हत्याकांड से जुड़े हैं. केहाट थाना क्षेत्र के बच्चा जेल में अधीक्षक और एक बाल कैदी की हत्या हुई थी. इस कांड का मुख्य आरोपी शुभम कुशवाहा था. इसी रंजिश का बदला लेने के लिए विरोधी गुट मौके की तलाश में था. इसके बाद जनवरी में मरंगा के फन सिटी के पास सूरज बिहारी की हत्या कर दी गई. मृतक के छोटे भाई उदय को पता चला कि इस हत्या में भी शुभम की भूमिका थी. भाई की हत्या का बदला लेने के लिए उदय ने श्याम यादव से संपर्क किया. श्याम ने उसकी मुलाकात देवा यादव से कराई. फिर देवा ने पूरे गोलीकांड की साजिश रची.

23 जुलाई को नेवालाल चौक पर हमला

साजिश के तहत 23 जुलाई की रात मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक स्थित चाय दुकान पर हमला किया गया. इस दौरान जदयू नेता अमरेंद्र कुशवाहा के बेटे शुभम कुशवाहा और उनके मामा सागर कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घटना के बाद अमरेंद्र कुशवाहा ने 12 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मरंगा थाना में केस दर्ज कराया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed