Patna: खगड़िया के मृतक के लाईसेंस पर पूर्णिया स्थित गन हाउस से गोली खरीद हाजीपुर में सप्लाई किया जाता था. 11 जुलाई को एसटीएफ द्वारा हाजीपुर स्टेंशन इलाके से पकड़े गए आरोपी ने इसका खुलासा किया है. आरोपी के निशानदेही पर सहायक खजाँची थाना क्षेत्र के महबुब खानटोला निवासी विशाल गन हाउस के मालिक इन्द्रजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मौके पर से खरीद बिक्री से सम्बंधित पंजी का सत्यापित प्रति जप्त किया है.
पूर्णिया एसपी ने बताया कि 11 जुलाई को एसटीएफ की टीम ने हाजीपुर रेलवे स्टेशन के स्टैण्ड के इलाका में छापामारी कर 5 अपराधी को गोली, आर्म्स लाईसेंस बुक समेत अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ में आरोपी पुलिस को बताया कि जप्त लाईसेंस बुक नं0-22/2008 खगड़िया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुम्हरचकी के रहने वाले जगदीश प्रसाद निराला के नाम का है. जिसका जुलाई 2024 में मुत्यु हो गई है. जगदीश प्रसाद निराला के लाईसेंस पर हमलोग पूर्णिया के विशाल गन हाउस के संचालक इन्द्रजीत कुमार से गोली खरीद कर हाजीपुर बेचने आए थे. इस संबंध में हाजीपुर रेल थाना (काण्ड सं0-112/2025) अलग से मामला दर्ज किया गया है.
गोली के खरीद-बिक्री में हेरा-फेरी करने के आरोप में गन हाउस के संचालक के विरुद्ध पहले भी दर्ज हुआ था मामला
हाजीपुर रेल थाना पुलिस की सूचना पर पूर्णिया के के० हाट थाना पुलिस नगर निगम चौक स्थित विशाल गन हाउस पहुँच कर संचालक इन्द्रजीत कुमार से मृतक जगदीश प्रसाद निराला के लाईसेंस नं0-22/2008 पर गोली खरीदने के बारे में पूछताछ किया गया तो दुकानदार टाल-मटोल कर सकपकाने लगा. गन हाउस की खरीद-बिक्री पंजी का अवलोकन करने पर पाया गया कि लाईसेंसधारी जगदीश प्रसाद निराला के लाईसेंस पर 27 जून को 0.315 बोर का 20 गोली, 28 जून को 0.315 बोर का 20 गोली और 29 जून को 0.315 बोर का 50 गोली खरीदा गया है. तीनों खरीद के प्राप्ति रसीद में लाईसेंसधारी जगदीश प्रसाद निराला का हस्ताक्षर भी है. विशाल गन हाउस के संचालक इन्द्रजीत कुमार से जब पूछा गया कि मृतक लाईसेंसधारी के नाम पर किसने गोली खरीद कर पंजी में हस्ताक्षर किया है. तो जवाब नही दे सकाइसके बाद गन हाउस के संचालक इन्द्रजीत कुमार को गोली हेरा-फेरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. गोली के खरीद-बिक्री में हेरा-फेरी करने के आरोप में विशाल गन हाउस के संचालक इन्द्रजीत कुमार पर पूर्व से के०हाट थाना (काण्ड सं0-97/2021) में मामला दर्ज है.
