Patna: बेंगलुरु में छिपा 50 हजार का इनामी के साथ भाई का हत्यारोपी को जमुई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जमुई जिला के टॉप-10 में शामिल एवं 50,000 का इनामी कुख्यात अपराधी जितेन्द्र दास उर्फ जितु झाझा थाना क्षेत्र के तेलियाडिह का रहने वाला है. वही भाई का हत्यारोपी टुकन रविदास खैरा थाना क्षेत्र के ओझवाडीह का रहने वाला है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 3 मई को बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह चौक के पास लगभग 7:35 बजे शाम को अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर बाईक एवं मोबाईल लुट की घटना को अंजाम दिया था. उसी दिन रात्री 10:30 बजे खैरा थाना क्षेत्र के निजुआरा पुल के पास के हथियार के बल पर बाइक, मोबाईल के साथ 5000 रुपये लुट की घटना को अंजाम दिया गया. दोनो मामले में जितेन्द्र दास उर्फ जितु शामिल था. तकनीकी अनुसंधान से बंगलुरू में रहने की जानकारी मिली. इसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम बेंगलुरु के अतिबेली थाना क्षेत्र के शिपकोट रोड बलुर से जितेन्द्र दास उर्फ जितु गिरफ्तार किया गया.
आरोपी के विरुद्ध खैरा, बरहट और लक्ष्मीपुर थाना में मामला दर्ज है.

जमीन विवाद में भाई की हत्या कर बेंगलुरु में छिपा था आरोपी

वही टुकन रविदास 29 जुलाई को खैरा थाना क्षेत्र के ओझवाडीह में जमीन विवाद में भाई की हत्या कर दिया था. हत्या के बाद फरार हो गया. इस संदर्भ मे खैरा थाना (कांड संख्या-296/24) में मामला दर्ज किया गया. तकनीकी जांच में पता चला कि टुकन रविदास बेंगलुरु में छिपा है. एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम बेंगलुरु के परपना अगराहारा थाना क्षेत्र के इलेक्ट्रोनिक सिटी शांतिपुरा से टुकन रविदास को गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed