Ranchi: पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाबजूद तबादला किये गये पुलिस पदाधिकारी व कर्मी को एसपी विरमित नही कर रहे है. इस बाबत पुलिस मुख्यालय जिलों के एसएसपी, एसपी, सीआईडी, रेल, विशेष शाखा समेत पुलिस के अन्य विंग के प्रमुख को पत्र भेजा गया है. पत्र के अनुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा अन्यत्र जिला, इकाई में स्थानान्तरित किये गये पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को विरमित कर भौतिक रूप से प्रस्थान कराते हुए अनुपालन प्रतिवेदन अविलम्ब उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया गया था. किन्तु कतिपय एसएसपी, एसपी के द्वारा पुलिस पदाधिकारियों को स्थानान्तरित जिला, ईकाई के लिए अबतक विरमित नहीं किया गया है. जो काफी खेद का विषय है.
अतएव निदेशित किया जाता है कि वैसे पुलिस पदाधिकारी व कर्मी जो अबतक विरमित अथवा भौतिक रूप से प्रस्थान नहीं कियें हैं उन्हे स्थानान्तरित जिला इकाई के लिए 2 दिनों के अन्दर विरमित कर भौतिक रूप से प्रस्थान कराते हुए अनुपालन प्रतिवेदन पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed