Patna: बेगूसराय जिले की बखरी थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना और एक साहसी नाबालिग लड़की की शिकायत पर देह व्यापार के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह का मुख्य सरगना सहित चार अन्य सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे. गिरफ्तार आऱोपी का पहचान विशाल कुमार के रुप में की गई है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने ठिकाने की तलाशी ली, जहां से कई अहम और आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की गईं. इनें लैपटॉप, दो स्मार्टफोन, डीवीआर, 10,000 रुपया नगद, बैंक ऑफ इंडिया का भरा हुआ चेक: 5,30,000 अंकित, 5 डेबिट कार्ड, 2 वोटर आईडी कार्ड, 1 ड्राइविंग लाइसेंस और आपत्तिजनक सामग्री पुलिस ने बरामद किया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए बखरी थाना (कांड सं०-369/26) में मामला दर्ज किया गया है.

महादेव स्थान के पास डरी-सहमी मिली पीड़ित लड़की

जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर की रात बखरी थाना पुलिस की टीम रात्रि गश्ती और वाहन चेकिंग अभियान पर थी. इसी दौरान सूचना मिली कि बखरी बाजार स्थित महादेव स्थान के पास एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की अत्यंत डरी-सहमी अवस्था में मौजूद है और लोगों से मदद मांग रही है. सूचना मिलते ही एसडीपीओ (SDPO) बखरी एवं बखरी थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और लड़की को सुरक्षित अपने संरक्षण में लियाय

2 महीने पहले बहला-फुसलाकर लाया गया था

पुलिस संरक्षण में आई पीड़िता ने पूछताछ के दौरान अपनी दर्दभरी आपबीती बताई. उसने बताया कि करीब दो महीने पहले बबलू खलीफा नाम का व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर लाया था. आरोपी और उसके परिवार के सदस्य उससे जबरन देह व्यापार (जिस्मफरोशी) करवाते थे. जब भी वह इसका विरोध करती, तो उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज की जाती और जान से मारने की धमकी दी जाती थी.

पुलिस ने घर पर मारा छापा, एक आरोपी दबोचा गया

पीड़िता से मिली ठोस जानकारी के आधार पर एसडीपीओ बखरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम-मिरकलापूर नदेल घाट स्थित आरोपी बबलू खलीफा के ठिकाने पर छापेमारी की. पुलिस की गाड़ी को आते देख 4-5 लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे. पुलिस ने खदेड़कर उनमें से एक व्यक्ति को पकड़ लिया. पकड़े गए आरोपी की पहचान विशाल कुमार (25 वर्ष), पिता- बबलू खलीफा (निवासी- मिरकलापूर नदेल घाट, बखरी) के रूप में हुई है. वहीं भागने वाले आरोपियों में मुख्य साजिशकर्ता बबलू कुमार, सन्नों देवी, नेहाल कुमार उर्फ सन्नी कुमार और कुणाल कुमार शामिल हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed