Patna: सक्रिय पुलिसिंग के तहत सिवान पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल 25 हजार के इनामी मन्ने सिंह को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में वांछित था. सिवान एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में गुप्त सूचना मिली. सूचना पर जिला पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त छापेमारी कर रामगढ़ा, दरौंदा निवासी मन्ने सिंह पिता राघव सिंह को दबोचा. गिरफ्तार आरोपी गोरेयाकोठी (थाना कांड सं०-317/24) में दर्ज मामले में वांछित चल रहा था. मन्ने सिंह पर दरौंदा, गोरेयाकोठी, महाराजगंज और जी.बी. नगर थाना में कुल 8 केस दर्ज हैं. इनमें हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट जैसे संगीन मामले शामिल हैं.
